
*बनेठा*:– टोंक जिले के उनियारा उपखंड के बनेठा कस्बे के आजाद चौक स्थित महावीर दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति से किया गया। विधानाचार्य पंडित विमल जैन सौगाणी एवं पंडित सुरेश जैन शास्त्री के दिशा निर्देशन में दोपहर सवा बारह बजे विधि विधान से भगवान महावीर स्वामी का नित्य जलाभिषेक किया गया।

उसके बाद श्रेष्ठी परिवार दिनेश कुमार, मुकेश कुमार,पुलकित जैन सपरिवार द्वारा शांतिधारा की गई। विधान में मुख्य कलश की स्थापना सौधर्म इन्द्र मुकेश कुमार,हेमा जैन एवं ईशान इन्द्र दिनेश कुमार,संजू जैन ने किया। सानू एण्ड पार्टी द्वारा बड़े भक्ति भाव के साथ विधान करवाकर विश्व शांति की कामना की गई। समाज के हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या को भक्तामर दीपार्चना पाठ एवं 24 घंटे का अखंड नमोकार का पठन किया गया। महिलाओं ने विधान में भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।





































Leave a Reply