होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

गंगा जी की कोठी पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत 

 

गंगा जी की कोठी पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

गंगापुर सिटी के गंगा जी की कोठी पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को तेज रफ़्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पर लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शव की शिनाख्त 32 वर्षीय भगवान सहाय पुत्र मांग्या माली निवासी बंदर पूरा ढाणी, खानपुर बड़ौदा, गंगापुर सिटी के रूप में हुई।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक वाजीतपुर से अपने घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *