होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार

पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार

पांच हजार के इनामी बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर। मलारना डूंगर थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी एक युवक को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी सोनू बैरवा (23) निवासी किशोरपुरा थाना मंडावरी जिला दौसा है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने 6 जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बोंली के समक्ष इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया था कि लगभग दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। तब से दोनो के बीच बात हो रही थी। लगभग तीन माह पूर्व आरोपी पति की गैरमौजूदगी में घर आया। मोबाइल फोन छीन कर ले गया। बाद में फोन वापस लौटाने के लिए मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे डर गई। इसके बाद आरोपी घर आया। साथ में कोल्ड ड्रिंक लाया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। अंतरंग फोटो वीडियो बनाई। मोबाइल फोन दिए बिना वापस चला गया। आरोपी ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद समझौते के लिए पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाता रहा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *