होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए जरूरी: खण्डार थानाधिकारी

 

खंडार:-उपखण्ड मुख्यालय पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस थाना खण्डार द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्रवासियों से दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की भावुक और कड़ी अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि हेलमेट पुलिस के चालान और जुर्माने से बचने का जरिया नहीं, बल्कि संकट के समय आपकी जिंदगी बचाने का एकमात्र कवच है।थानाधिकारी ने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की खुशियां हैं। दुपहिया वाहन पर चलते समय सिर की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकांश घातक सड़क हादसों में मौत का कारण सिर पर लगने वाली गंभीर चोट होती है।पुलिस प्रशासन ने स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से इस जनहित संदेश को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुपों और स्टेटस के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया है। इस डिजिटल मुहिम का उद्देश्य हर नागरिक तक सुरक्षा का यह संदेश पहुंचाना है ताकि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट घर से न निकले।खण्डार पुलिस ने चेतावनी के साथ-साथ समझाइश का रास्ता अपनाते हुए कहा कि नियमों का पालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। अब क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और बिना हेलमेट घूमने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस मुहिम की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *