होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

गैंगस्टर महिमामंडन पर पुलिस का प्रहार: कोटपूतली में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेचते 3 गिरफ्तार

गैंगस्टर महिमामंडन पर पुलिस का प्रहार: कोटपूतली में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेचते 3 गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, 35 जैकेट जब्त

जयपुर 25 नवंबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद पुलिस ने अपराधियों और गैंगस्टरों को लाइक-फॉलो करने और उनका प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू की है। इसी क्रम में थाना कोटपूतली पुलिस की टीम ने कस्बे में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का महिमामंडन करने वाली वस्तुएं बेचने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कोठपुतली-बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली और वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोटपूतली पुलिस टीम ने आसूचना संकलन किया। सूचना के आधार पर टीम ने कस्बा कोटपूतली के सिटी प्लाजा से लॉरेंस बिश्नोई के नाम का प्रचार करने वाली जैकेट बेचते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों के पास से 35 जैकेट जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कृष्ण उर्फ गुड्डू पुत्र महावीर शर्मा (38), संजय सैनी पुत्र नंछूराम (31) और सुरेशचन्द शर्मा पुत्र मोहरे लाल (50) के रूप में हुई है। ये तीनों ही कोटपूतली क्षेत्र के निवासी हैं।

*आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई*

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के कृत्य समाज में अपराध को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराधियों/गैंगस्टरों का महिमामंडन करने वाले या उनका किसी भी रूप में प्रचार-प्रसार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ यह प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *