खंडार-सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय क्षेत्र के गुर्जर शहीद स्थल कुशालीदर्रा में तीन दिवसीय ‘श्री देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव एवं शहीदों की श्रद्धांजलि सभा’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। आयोजन के पहले ही दिन पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस महोत्सव में भाग लेने और शहीदों को नमन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग कुशालीदर्रा पहुँच ।
मोटरसाइकिल एवं फोर व्हीलर वाहनों के साथ रवाना हुई भव्य रैली
खातोली – सवाई माधोपुर मार्ग के अट्ठारवा क्षेत्र से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में गुर्जर समाज के हजारों युवा, बुजुर्ग और प्रबुद्ध जन शामिल हुए। डीजे की धुनों, देवनारायण भगवान के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा। हाथों में धर्म ध्वजा और तिरंगा लिए श्रद्धालुओं का यह हुजूम अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ती यह रैली विभिन्न गांवों से होते हुए मुख्य आयोजन स्थल कुशालीदर्रा पहुँची।
*छाण गाँव में दिखी कौमी एकता की अनूठी मिसाल**
रैली के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जब यह विशाल वाहन रैली छाण गाँव पहुँची, तो वहाँ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर रैली का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने रैली पर जमकर पुष्प वर्षा की और यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दिल छू लेने वाले दृश्य ने साबित कर दिया कि क्षेत्र में आज भी कौमी एकता और आपसी मोहब्बत की जड़ें कितनी मजबूत हैं। इस पहल की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।


वाहन रैली के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैली मार्ग से लेकर कुशालीदर्रा शहीद स्थल तक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि तीन दिन तक चलने वाले इस बड़े आयोजन में स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रथम दिन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और बेहद गरिमामय माहौल रहा
































Leave a Reply