

जलाभिषेक करते श्रद्धालु
खंडार सवाई माधोपुर:-उपखण्ड क्षेत्र मे महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी शिवालयों पर रुद्राभिषेक एवं रात्रि जागरण रहे ओर बड़े उत्साह और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की जयंती मनाई जाती है, जिसे शिव-पार्वती के मिलन के रूप में भी जाना जाता है। उपखण्ड के विभिन्न हिस्सों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अन्य पूजा-अर्चनाएं कीं रहा जिसमें भोले के भजनों का ग्रामीणों ने लुप्त लिया और करीब 200 साल पुरानी शिव जी की मूर्ति का पूजन जलाभिषेक एवं पुष्प वर्षा की मध्य रात्रि को शिव जी की आरती हुई बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिव भक्त मौजूद रहे
















































Leave a Reply