होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डेवला के व्याख्याता को घोड़ी पर बिठाकर व डीजे से किया विदाई समारोह

खंडार सवाई माधोपुर :– उपखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत खण्डेवला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता मनीष कुमार यादव का ट्रांसफर शाहपुरा हो गया था विदाई समारोह के लिए विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के माध्यम से अध्यापक का माला एवं साफा पहनकर के स्वागत किया गया व्याख्याता की 5 साल की सेवा बहुत सराहनीय रही।खंडेवला स्थित राजकीय विद्यालय में विदाई समारोह में मौजूद स्टाफ और छात्र,ग्रामीण विद्यालय के व्याख्याता के विदाई समारोह में घोड़ी पर निकला भव्य जुलूस

विदाई समारोह में भावुक हुए विद्यार्थी,अध्यापक ने पढ़ाई के साथ जीवन के कई जरूरी पाठ पढ़ाए:-

विद्यालय में इस तरह की तस्वीर देखी जाती है जहां शिक्षक बच्चों के साथ व्यक्तिगत संबंध बना लेते हैं. बच्चों के लिए यह केवल एक शिक्षक की विदाई नहीं थी, बल्कि एक ऐसे मार्गदर्शक, मित्र और अभिभावक की विदाई थी जिन्होंने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक भी सिखाए थे. बच्चों की आंखों में आंसू और उनकी भावुक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक ने उनके दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है. यह दृश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के महत्व और उनके द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को दर्शाता है. यह दिखाता है कि कैसे एक समर्पित शिक्षक छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और उनके साथ एक आजीवन बंधन बना सकता है कार्यक्रम स्थल से अध्यापक को घोड़ी पर बिठाकर डीजे के साथ गाँव के गुर्जर बस्ती मीना बैरवा बस्ती के मुख्य मार्गो से भ्रमण कराया विदाई कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त बालक एवं बालिकाएं अध्यापक प्रभु लाल बैरवा कन्हैया लाल चोपदार रामजी लाल बैरवा रूगनाथ गुर्जर कजोड़ गुर्जर लक्ष्मी नारायण मीणा बाबू लाल मीना देशराज गुर्जर नागाराम गुर्जर रामजी गुर्जर रामगोपाल मीना श्याम सिंह मोहन मीना खेड़ी मीठा लाल गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *