होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

10 दिन बाद भी नहर के अंतिम छौर तक नहीं पहुंचा पानी, किसान परेशान

10 दिन बाद भी नहर के अंतिम छौर तक नहीं पहुंचा पानी, किसान परेशान

नहर में कचरे के ढेर बन रहे बाधक

मलारना डूंगर. मोरेल बांध की मुख्य नहर में 10 दिन बाद भी अंतिम छौर तक पानी नहीं पहुंचा। ऐसे में किसान परेशान है। इन दिनों रबी फसलों की सिंचाई का पीक सीजन है। निचले इलाकों में पानी की कमी के कारण अब फसल मुरझाने लगी है। हालांकि जलवितरण समिति चेयरमैन कानजी मीना मलारना चौड़ का कहना है कि बांध से पर्याप्त मात्रा में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। पानी कहां रुक रहा है इसकी जांच की जा रही है।

मानोली निवासी राजपाल मीना ने बताया कि उनके इलाके में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इससे फसल सूख रही है। मानोली माइनर का ढोला टूटा है। नीचे पत्थर फसे हैं। इससे माइनर में पानी कम आ रहा है। उन्होंने इस संबंध विभाग के अधिकारियों को बताया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि नहर की सफाई में खानापूर्ति हुई है। कई पेड़ व कचरे के ढेर नहर में पड़े है। इससे पूरे वेग से पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसी ही स्थिति रही तो अंतिम छौर तक पानी पहुंचने में एक महीना लग जाएगा।

बतादें कि मोरेल बांध की मुख्य नहर से 21 नवंबर को पानी छोड़ा गया था। 10 दिन हो गए, लेकिन पानी कम वेग से आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *