होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026,25 मई से 5 जून तक चलेगा अभियान

जयपुर, 22 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून 2026 तक जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 25 मई को जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारम्भ होगा। जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों, नदियों, जल संग्रहण, ढ़ांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्जवलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान में नदी, नहरों एवं बांध इत्यादि पर पूजन, नहरों, खालों की साफ-सफाई, जल उपयोक्ता संगमों द्वारा कार्यक्रम, कैच द रेन, नए कार्यों का शिलान्यास, वंदे गंगा प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पीपल पूजन, पीपल पौधारोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन, स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय व दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विचार-विमर्श व संगोष्ठी, मीडिया फील्ड भ्रमण कराया जाएगा।
इसी प्रकार विभाग, भामाशाह व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, अनाज मंडी, सार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवा, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, जल बचत के लिए जन जाग्रति, जल परीक्षण अभियान, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत, सड़क किनारे पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारी, सीएसआर कार्यशाला, जल उपयोग अंकेक्षण, एनर्जी ऑडिट व ग्रीन बजट की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार नदी, बांध, नहरों पर पूजन, नहरों खालों की साफ-सफाई, जल शक्ति अभियान, नए कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन, पेयजल स्रोतों की सफाई, जल बचत के लिए जन जागृति, जल परीक्षण अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *