। खंडार:-उपखण्ड की ग्राम पंचायत खण्डेवला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं व 12वीं) में शत-प्रतिशत परिणाम रहने पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण कक्षा 12वीं के छात्र सुधीर मीना रहे, जिन्होंने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप इंदौरिया एवं भरत लाल भुवाड़िया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपनी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।
कार्यक्रम में रामबलवान मीना, रूपसिंह गुर्जर, देशराज गुर्जर, नरेश मीणा, हरिमोहन बैरवा गिर्राज प्रसाद कन्हैया लाल चोपदार दीपक शर्मा संदीप सैनी रामावतार जाट प्रभु लाल बैरवा रामकेश मीना विजेन्द्र सिंह,मीना सैनी संतोष मथुरिया एवं एसडीएमसी (SDMC) के सदस्य मौजूद रहे। अभिभावकों ने विद्यालय के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया है।






































Leave a Reply