होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

खाटूधाम में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, ई-रिक्शा व ठेले वालों पर सख्ती, मंदिर पट बंद के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान भी होंगे बंद*

सीकर 13 नवंबर l सीकर जिले खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की नगरी में फैल रही अव्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर गुरुवार को मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में ईओ प्रवीण कुमार व थानाधिकारी पवन कुमार चौबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ई-रिक्शा, हाथ ठेलों व अस्थायी व्यापारियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में बिना अनुमति ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा सभी चालकों का पंजीकरण व क्यूआर कोड जारी करने का निर्णय लिया गया। वेंडिंग जोन के बाहर ठेले हटाकर निर्धारित स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए। अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए रात्रि में बाबा श्याम मंदिर पट बंद होने पर दुकानों को बंद रखने पर सहमति बनी। साथ ही शनिवार, रविवार, एकादशी व द्वादशी को बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। अस्थायी अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों के बाहर लाइनिंग कराई जाएगी। व्यापार मंडल ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *