होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

युवक गंभीर रूप से घायल — टेंपू चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

मालियों की चौकी के पास टेंपू–बाइक में भीषण टक्कर

युवक गंभीर रूप से घायल — टेंपू चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी। शहर से सटे मालियों की चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सैनी कॉलोनी निवासी युवक दिलकुश (22) पुत्र पप्पू सैनी अपने परिचित को मालियों की चौकी छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपू ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद टेंपू चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर टेंपू चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *