
विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन
चौथकाबरवाड़ा. विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान सेवा केंद्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक प्रक्रिया, 16 आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को हर 3 वर्ष में प्रत्येक खसरे की मिट्टी का परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए, जिससे फसल हेतु आवश्यक पोषक तत्वों की वास्तविक स्थिति ज्ञात होती है और उर्वरक उपयोग वैज्ञानिक आधार पर किया जा सकता है। गोष्ठी में वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक लोकेश मीणा एवं हनुमान प्रसाद गुर्जर ने विभागीय कृषि योजनाओं, जल संरक्षण, जैविक खाद निर्माण तथा सूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे और कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताया।















































Leave a Reply