
विधायक जितेन्द्र गोठवाल की जीत पर कनक दंडवत, कैबिनेट मंत्री बनने की मन्नत भी मांगी
सवाई माधोपुर खंडार।भारतीय जनता पार्टी मंडल छाण के मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष (सुखवास) रघुवीर गुर्जर ने सोमवार को खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल की विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर मांगी गई मन्नत पूरी करते हुए त्रिवेणी संगम रामेश्वर घाट से श्री चतुर्भुजनाथ जी मंदिर तक कनक दंडवत किया।
इस दौरान रघुवीर गुर्जर ने विधायक गोठवाल को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की नई मन्नत भी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी यह मन्नत भी पूर्ण होती है, तो वे अपने निज निवास सुखवास से रामेश्वर धाम स्थित श्री चतुर्भुजनाथ जी मंदिर तक नंगे पैर पैदल पदयात्रा करके संकल्प पूरा करेंगे।
















































Leave a Reply