होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

वीर बाल व बालिका दिवस पर सजा सेवा का मंच, बच्चों के चेहरे खिले

जयपुर। डिग्निटी जस्टीस फॉर हुमन राइट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में कठपुतली नगर, अमरूदो का बाग स्थित ‘बच्चों की पाठशाला’ में तुलसी दिवस, वीर बाल दिवस, बालिका दिवस एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में भावपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पाठशाला एवं कठपुतली नगर के बच्चों को उपहार, बिस्किट, टॉफी, नमकीन सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम और समानता का संदेश देना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्पणा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ. पी. टांक, उपाध्यक्ष रेखा कंवर, रेणू, नीलम बिश्नोई, जिला सचिव वर्षा कंवर, जिला उपाध्यक्ष शकुन्तला शर्मा, कविता एवं गीता ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं कठपुतली विकास समिति से महामंत्री गजानंद खींची, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अरुण गोगलिया, विष्णु कुमार, विनोद, सूरज, रवि, रोहित बैरवा, पवन शाह, अर्जुन थानवाल, चिरंजी लाल, दिनेश खींची, विकास कुमार, नीरज खटीक सहित पाठशाला संचालक, शिक्षक व वरिष्ठजन मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, बालिका सशक्तिकरण और अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। आयोजन ने सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *