ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांस्टेबल घायल, जिला अस्पताल रेफर
मलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर)। कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर मंगलवार शाम भारजा गद्दी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांस्टेबल घायल हो गया। हादसे में घायल कांस्टेबल मुनिराज को भाड़ौती निवासी कमलेश मीना ने नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सवाईमाधोपुर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल कांस्टेबल रंवाजना डूंगर थाना क्षेत्र की कुशतला पुलिस चौकी पर तैनात है। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर गांव से ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में रसूलपुरा व भारजा गद्दी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक फिसलने से गम्भीर चोट आई है।
हेलमेट से बची जान
भाड़ौती पुलिस चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल ने हेलमेट लगा रखा था। यही वजह है कि सिर में चोट नहीं लगी। हेलमेट की वजह से कांस्टेबल की जान बच गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की कर रहे तलाश
पु
लिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए हूलिये के अनुसार पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुट गई है।
















































Leave a Reply