
सीसवाली/बारां।थाना सीसवाली के थानाधिकारी किरदार अहमद द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकलखेड़ा में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए तथा उन्होंने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को थानाधिकारी के समक्ष रखा।थानाधिकारी किरदार अहमद ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी समस्या या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा अफवाहों से दूर रहें। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की।थानाधिकारी ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, युवाओं को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करने तथा पुलिस की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।ग्रामीणों ने जनसुनवाई आयोजित करने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


















































Leave a Reply