
सवाई माधोपुर| भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की सुशासन दिवस को लेकर आज जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए 14 दिसंबर से चारों विधानसभाओं में चार रथ आएंगे, सरकार की उपलब्धियां में पानी समझौता, बिजली समझौता एवं युवाओं को दी गई 110000 नौकरियां जैसे प्रमुख सरकार की उपलब्धि रहेगी | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मीटिंग करके आज सभी जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर प्रभारी तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है | इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन,डॉ भरत मथुरिया, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़,मीरा सैनी,जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष दिन दयाल अग्रवाल बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज,अशोक राज मीणा, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल उपस्थित रहे।













































Leave a Reply