होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सीसवाली में स्मार्ट मीटरों का विरोध तेज, ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्य रोकने की मांग

सीसवाली में स्मार्ट मीटरों का विरोध तेज, ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्य रोकने की मांग

सीसवाली। कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर आमजन का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया को उपभोक्ता हितों के विरुद्ध बताते हुए ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजकर तत्काल प्रभाव से मीटर स्थापना कार्य रोकने की मांग की है। ज्ञापन सहायक अभियंता सीसवाली के माध्यम से प्रेषित किया गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में बिना किसी पूर्व जन-जागरूकता, जानकारी और उपभोक्ता सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमित वृद्धि होने की आशंका है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

 

कस्बे के व्यापारी, किसान, महिला समूह, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों ने भी स्मार्ट मीटरों को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि तकनीकी खराबी या रीडिंग त्रुटियों के कारण गलत बिलिंग और अनावश्यक कटौती की संभावनाएं बनी रहती हैं, जिसकी जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।

 

विरोधकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि—

 

सीसवाली में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तुरंत रोका जाए।

 

स्मार्ट मीटरों के संबंध में पारदर्शी जानकारी और तकनीकी परीक्षण के लिए खुली जन-सुनवाई आयोजित की जाए।

 

उपभोक्ताओं की लिखित सहमति एवं जन-जागरूकता अभियान के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

पहले से लगे मीटरों की तकनीकी जांच कर बिलिंग प्रणाली की समीक्षा रिपोर्ट जारी की जाए।

 

 

आमजन ने ऊर्जा विभाग से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। विरोध अभी भी जारी है और लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार इस मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगी।

ज्ञापन देने वालो में वार्ड पार्षद रफीक भाटी,पूर्व यूथ नगर अध्यक्ष मंसूर खान,कांग्रेस नेता अनवर भाई, राजेन्द्र गौत्तम,कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष रहुफ लाला,रामेश्वर कहार, गोलू मंसूरी,कल्लू भाई टेलर, शेख पिंकू, समाजसेवी निसार काजी,सोनू कुरेशी,इब्राहिम भाटी,शेख अल्ताफ हुसैन, श्रवण पोकलिया सहित आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *