सीसवाली। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सीसवाली उपखंड क्षेत्र में 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता राधेश्याम मीणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नई पुलिस लाइन के निर्माण कार्य के चलते विद्युत लाइन के टावर शिफ्ट किए जा रहे हैं। इसी कारण से 33/11 केवी जी.एस.एस. सीसवाली से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक सीसवाली व PHED के सभी संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं समझाइश की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
















































Leave a Reply