सीमाज्ञान के बाद भाड़ौती CHC की भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त
सवाईमाधोपुर। जिले के मलारना डूंगर उपखण्ड के भाड़ौती कस्बे में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए आवंटित भूमि का सीमाज्ञान शुक्रवार को हुआ। इस दौरान बाड़े बनाकर तथा कंटीली झाड़ियां लगाकर कुछ लोगों की ओर से किए अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए गए।
बतादें की राज्य सरकार ने भाड़ौती के नए CHC भवन व चिकित्सा स्टाफ आवास के लिए खसरा नम्बर 2294 / 513 व खसरा नम्बर 2340 / 2295 में 1.25 हेक्टयर भूमि आवंटित की थी। आवंटन के बाद चिकित्सा विभाग को कब्जा दिया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उक्त भूमि पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। ऐसे में नायब तहसीलदार मलारना चौड़ के निर्देश पर शुक्रवार को गिरदावर भरतलाल, पटवारी रूपसिंह, चिकित्सा अधिकारी भाड़ौती डॉ. अजय कुमार सामरिया के साथ पुलिस मौजूदगी में अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का सीमाज्ञान कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। मौके पर ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कब्जा संभलाया गया।










































Leave a Reply