होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ने रचा इतिहास: पहली बार कैंसर की सफल सर्जरी


30 ग्राम वजनी कैंसरयुक्त गांठ निकाली, मरीज खतरे से बाहर
आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत हुआ निशुल्क ऑपरेशन, डॉक्टर्स की टीम की बड़ी सफलता
स्थानीय स्तर पर उन्नत उपचार की बड़ी उपलब्धि
सवाई माधोपुर, 31 जनवरी। राजकीय जिला अस्पताल सवाई माधोपुर ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार कैंसर रोगी की सफल सर्जरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस जटिल ऑपरेशन के माध्यम से न केवल एक मरीज को नया जीवन मिला है, बल्कि जिले के हजारों कैंसर रोगियों के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार की नई उम्मीद भी जगी है।
पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि ग्राम बहरावंडा खुर्द निवासी मोहनलाल की उन्नीस वर्षीय पुत्री मोनिका की गर्दन में गांठ थी, जिसकी वजह से वह पांच साल से परेशान थी और गत छह माह से उसके चेहरे पर इसका असर होने लगा था। ऐसे में, वह जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर सफल उपचार किया।
मोनिका के शरीर से निकाली 30 ग्राम वजनी कैंसरयुक्त गांठ
मोनिका की जांच के दौरान ईएनटी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने गांठ को परोटिड ग्रंथि का कैंसरयुक्त ट्यूमर पाया और तत्काल सर्जरी की आवश्यकता बताई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मरीज को भर्ती कर शुक्रवार को पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. महिमा की विशेषज्ञ टीम द्वारा जटिल शल्य क्रिया सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के दौरान मोनिका के शरीर से लगभग 30 ग्राम वजनी कैंसरयुक्त गांठ को निकाल दिया गया। सही समय पर ऑपरेशन नहीं होने की स्थिति में
मरीज के चेहरे की त्वचा धीरे धीरे खराब होने लगती है, जटिलता तेजी से बढ़ती जाती है। किन्तु सही समय पर इलाज और ऑपरेशन के बाद अब मोनिका खतरे से बाहर है। विभागाध्यक्ष डॉ. मुनिराम एवं डॉ. समता मीणा (एपी) ने इस मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सकों के समन्वित प्रयास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सावधानीपूर्ण प्रक्रिया के कारण ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में हुआ निशुल्क इलाज
मरीज मोनिका का इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क हुआ है। परिजनों ने जिला अस्पताल की चिकित्सा टीम एवं राज्य सरकार कि इस कल्यानकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह विश्वास नहीं था कि जिला स्तर पर इतनी बड़ी कैंसर सर्जरी संभव हो सकेगी, और वह भी बिना किसी खर्च के। इस उपचार से उन्हें बड़े शहर में इलाज के लिए भटकने, भारी खर्च और मानसिक तनाव से राहत मिली है।
मील का पत्थर साबित होगी यह सर्जरी
जिला अस्पताल में कैंसर के उपचार की उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि अब सवाई माधोपुर जिले के कैंसर रोगियों को उपचार के लिए जयपुर, कोटा या दिल्ली जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता के चलते आने वाले समय में कैंसर की अन्य जटिल सर्जरी भी की जाएंगी। यह सफलता राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।
सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में यह पहली कैंसर सर्जरी न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सरकारी अस्पतालों में भी विश्वस्तरीय उपचार संभव है। यह सफलता अन्य मरीजों के लिए आशा, विश्वास और भरोसे की मिसाल बनी है।
फोटो कैप्शन:-31 पीआरओ6 एवं 7 सवाई माधोपुर जिला अस्पताल कैंसर पीड़ित की सर्जरी के दौरान चिकित्सकों की टीम एवं गर्दन से निकाली गई गांठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *