होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

सहकारी समितियो पर यूरिया खाद आने से कालाबजारी पर लगेगी रोक   

सवाई माधोपुर।खंडार उपखण्ड की एक दर्जन से अधिकांश सहकारी समितियो पर कृषि विभाग के द्वारा भेजी गई यूरिया खाद की गाड़ी,सोमवार से होगा वितरण,किसानों को यूरिया खाद आने से मिलेगी राहत विभाग ने यूरिया डिमांड की थी कृषि विभाग के द्वारा कालाबजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी युरिया किल्लत का कारण क्षेत्र में अत्यधिक बरसात होने से सरसों ओर गेहूं की फसल का एक साथ बौना था। दूसरा यूरिया संकट की वितरण प्रणाली में गड़बड़ी थी। सहकारी समितियो पर कम सप्लाई और निजी दुकानों पर अधिक सप्लाई हो रही थी।इस कारण कालाबजारी भी बढ़ रही थी।इससे कृषि विभाग ने तुरंत संज्ञान लेकर वितरण प्रणाली में सुधार किया और क्षेत्र की सहकारी समितियो पर यूरिया खाद की गाड़ी भेज दी गई। इन चार समितियां पर आई यूरिया खाद की गाड़ी , सोमवार से वितरण होगा छाण सहकारी समिति पर एक यूरिया खाद की गाड़ी भेजी। समिति के सदस्य हेमराज पटेल के अनुसार गाड़ी में 670 यूरिया खाद के कट्टे आए जिनका सोमवार से वितरण शुरू होगा। खातेदार 900 के करीबन है। इसी प्रकार पाली सहकारी समिति पर दो यूरिया खाद की गाड़ी आई। सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेश बैरवा के अनुसार एक गाड़ी में 560 यूरिया के कट्टे व दूसरी गाड़ी 670 यूरिया के कट्टे आए।इनका सोमवार को वितरण किया जाएगा। यहां खातेदार 450 के करीबन है। दो दो कट्टे का वितरण होगा।दौलतपुरा में कृषि विभाग के द्वारा एक यूरिया की गाड़ी भेजी गई।जिसमें 600 यूरिया के कट्टे थे। यहां भी सोमवार को वितरण होंगे। खंडेवला में भी एक गाड़ी आई। व्यवस्थापक मदन मोहन गुर्जर के अनुसार 560 यूरिया के कट्टे की एक गाड़ी आई।एक ओर आने की संभावना है।600 खाताधारक है। सोमवार से वितरण होगा। क्षेत्र में सहकारी समितियो पर गाड़ी आने से अब किसानों को कालाबाजारी से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *