
धौलपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा समाप्त हुआ है लेकिन यातायात जागरूकता की मुहिम जारी रहेगी उक्त वक्तव्य जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहे ।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के अवसर परकहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के सहयोग से बेहतरीन कार्य किया और जागरूकता के क्षेत्र में कई कार्यक्रम कराए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बताई गई बातें हमेशा जीवन में काम आती है इसलिए हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना है ।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल प्रभाव से नजदीकी चिकित्सालय पहुंच कर आप गुड्स सेमिरेटन के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें ।
उन्होंने कहा कि आपसे किसी प्रकार की पुलिस द्वारा कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि हमारा उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है । चालान की भय से नियमों की पालन करना अपने जीवन को खतरे में डालना है।
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है ना कि वाहन चालकों के चालान करना। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अभी से यातायात नियमों को अपने जीवन में धारण करें और उनके पालन करें ।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने 31 दिवसीय सड़क सुरक्षा माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।उन्होंने कहा कि बिना आमजन के सहयोग से अभियान पूरा नहीं हो सकता, इसलिए सड़क सुरक्षा अभियान में जन-जन की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपाली वेरी ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजन कराए जाते हैं और लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजक किया जाता है मगर फिर भी लोग यातायात नियमों की अव्हेलना करते हैं जो सरासर गलत है हमें इन नियमों की पालना करनी चाहिए और अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत द्वारा यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर अभिनव बेरी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि परिवहन विभाग की ओर से इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों की जागरूकता का संचार होता है। किस प्रकार के आयोजन प्रतिमाह होते रहने चाहिए ।
सड़क सुरक्षा माह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों का स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान विशिष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत, शैलेंद्र सिंह वर्मा, यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल बीना सिंह, हेड कांस्टेबल गुंजन, सूचना सहायक योगेंद्र सिंह, पूजा नर्सल शारीरिक शिक्षक, शांति, मोहम्मद जाकिर हुसैन, डॉ निखिल अग्रवाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर ,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ , प्राचार्य एसएन कॉलेज आफ साइंस ,अमित जैन, बनवारी लाल जैन, विमल चंद जैन, रविंद्र परमार, गोपाल सिंह सोनी, एवीएम कन्वेंट स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, इम्तियाज़ खान युटयुबर्स ,चंद्रमल फाउंडेशन, न्याय दर्शन, डॉ प्रज्ञदीप वर्मा, गौरव वर्मा, शमसुद्दीन खान, लघुलेश चौबे, रघुवीर सिंह ,राजपाल, रामकेश, राजकुमार,पंकज कुमार ,बलवीर सिंह , असलम खान को सम्मानित किया गया गया।निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा कुशवाहा प्रथम शिवानी द्वितीय अक्षिता मीना तृतीय स्थान पर रहे चित्रहार प्रतियोगिता में छवि प्रथम सोनी गोयल द्वितीय यति गोयल तृतीय स्थान पर रहे स्लोगन प्रतियोगिता में रिया शर्मा प्रथम योगिता द्वितीय नव्या मित्तल तृतीय स्थान पर रही, क्विज प्रतियोगिता में आशी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान 26 जनवरी पर आयोजित झांकियां में परिवहन विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मानित किया गया। दसवीं क्लास में मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर कु. सौम्या सक्सेना को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।


















































Leave a Reply