होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

रानीपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 115 सहरिया मरीजों को मिला उपचार

शाहाबाद/बारां।सहरिया जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संकल्प सोसाइटी मामोनी तथा एसबीआई सिक्योरिटीज के संयुक्त सहयोग से 7 दिसंबर को रानीपुरा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 115 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर सहरिया जनजाति वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा।

संस्था के चेयरमैन नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि सहरिया जनजातीय क्षेत्रों के कई परिवार सामान्य चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में संस्था द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ कैंप ग्रामीणों के लिए राहत का कार्य कर रहे हैं।

शिविर में डॉ. राहुल मेहता ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श व उपचार दिया। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर राहुल कपूर सहित चिकित्सा टीम ने बीपी, ब्लड शुगर, वजन, त्वचा रोग, एनीमिया जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। साथ ही बच्चों की सामान्य व मौसमी बीमारियों की विशेष जांच व उपचार भी किया गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, संतुलित भोजन और मौसमी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीज खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, त्वचा रोग (दाद-खुजली), कमजोरी, खून की कमी, जोड़ों का दर्द सहित बच्चों में कुपोषण, सर्दी-खांसी एवं बुखार जैसी समस्याएं पाई गईं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

शिविर को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर भार्गव, रामनिवास सहरिया एवं कन्हैयालाल चंदेल का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पंजीकरण एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *