होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डेवला स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

खंडार उपखण्ड मुख्यालय के ग्राम पंचायत खण्डेवला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। सर्वप्रथम सभी छात्र छात्रा और शिक्षक एकत्रित हुए और मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना शुरू की।इसके बाद में छात्र छात्राओं को अलग अलग दलों में बांटकर श्रमदान करने के निर्देश दिए। छात्राओं के लक्ष्मीबाई दल ने विद्यालय भवन की साफ सफाई की वही लड़कों के नहेरू दल ओर आजाद दल ने विद्यालय परिसर ओर विद्यालय के बाहर की साफ सफाई करके श्रमदान किया। तत्पश्चात बालकों का दल गांव के सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के लिए पहुंचकर श्रमदान किया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अंत में श्रमदान पखवाड़ा के तहत श्रमदान करने वाले विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि सप्ताह के एक दिन सभी अपने अपने घरों के बाहर सार्वजनिक स्थानों मोहल्ले की गलियों की साफ सफाई करके चमकाना है।ओर ग्रामीणों को भी इस श्रमदान प्रकिया का महत्व बताकर साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विद्यालय स्वच्छता पखवाड़ा प्रभारी कन्हैया लाल चौपदार प्रधानाचार्य संदीप सिंह भरत लाल शर्मा मनीष यादव गिर्राज प्रसाद दीपक शर्मा मीना सैनी पिंकी महावर रामकेश मीना प्रभु लाल बैरवा मुकेश मीना भैरू लाल गुर्जर बाबू लाल मीना आदि ग्रामीण व अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *