होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

पिंजना ग्राम पंचायत को पुनः किशनगंज पंचायत समिति में शामिल करने की मांग

बारां। ग्राम पंचायत पिंजना एवं रामपुरिया जागीर के बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुवार को बारां जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्वक धरना–प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने मांग की कि पिंजना ग्राम पंचायत को पुनः पंचायत समिति किशनगंज में शामिल किया जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि पिंजना ग्राम पंचायत पहले किशनगंज पंचायत समिति के अंतर्गत थी, लेकिन हाल ही में इसे बदलकर नवगठित नारगढ़ पंचायत समिति में जोड़ दिया गया है। इस निर्णय का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने पहले भी 28 नवंबर को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद आज एक बार फिर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इसके अलावा ग्रामीणों ने सांसद कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार को सांसद दुष्यंत सिंह एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं किशनगंज–शाहाबाद विधायक ललित मीणा और जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी को भी ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल—

इकबाल हुसैन, पवन राठौर, रामस्वरूप पूर्व डायरेक्टर, भंवरलाल सहरिया, कमली बाई, हेमराज खेरवा, बुद्धि प्रकाश, दीपक यादव, रवि यादव, सुगनाराम जाट, लालाराम खेरवा, नारायण खेरवा, पप्पू लाल, लक्ष्मी चंद, गोपाल खेरवा, बबलू खेरवा, संकरी बाई, दुरजी बाई, अमर सिंह सहरिया, चंपालाल खेरवा, छोटा बाई, राजकुमार, पवन सांवरिया, लक्ष्मी नारायण, मुरारी लाल, रुस्तम भाई, नसीब भाई, शाहरुख खान, रामचरण सहरिया, मुकेश बाई, जानकी, सुखदेव बेरवा, चंद्र प्रकाश सहरिया, चीनी उर्फ मदारी, सागर बंजारा, रमेश बंजारा, काली बाई सहरिया, कौशल्या, गुलाब, रघुनाथ, कालू ट्रेलर, भंवर सिंह सिसोदिया, राम रघुनाथ, पूरण गुर्जर आदि ग्रामीण शामिल रहे।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपनी मांगे पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *