महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को महिला कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंजू चौहान ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सीता सैनी, सेवा दल अध्यक्ष चंद्रकला सैनी, बैरवा मंडल अध्यक्ष चंद्रकला देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।बैठक में संगठन की मजबूती और महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर विशेष चर्चा हुई। जिला प्रभारी मंजू चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक तथ्यात्मक रूप में पहुंचाना आवश्यक है, ताकि लोग सही जानकारी से अवगत हो सकें।
बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। सभा में अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।















































Leave a Reply