
धौलपुर। प्रतिष्ठित “लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल-2025” में इस बार धौलपुर के नाम की धूम रही। अंतरराष्ट्रीय लेखिका डॉक्टर तलत फातिमा द्वारा लिखित किताबों को लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल किया गया ।डॉक्टर तलत फातिमा ने धौलपुर को न केवल गौरवान्वित किया है बल्कि लेखन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर ला दिया। लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया और उन्होंने डॉ तलत फातिमा द्वारा लिखित किताब “वाजिद अली शाह” ग्रेट स्वतंत्रता सेनानी बुक का विमोचन किया।इस फेस्टिवल मे बॉलीवुड एवं लेखन के क्षेत्र की दुनिया भर की जानी-मानी शख्सियत शामिल हुई जिसमें फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा, डॉ. अम्मार रिजवी (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश),प्रसिद्ध इतिहासकार रोशन टकी, हिमांशु वाजपेई सहित कई प्रमुख शख्सियतों ने कार्यक्रम में शामिल होकर विचार रखे ।कार्यक्रम में लेखिका डॉक्टर तलत फातिमा ने अपने उद्बोधन में धौलपुर का नाम लेकर कहा कि चंबल की माटी ने मुझे यहां आने तक का मौका दिया है जिसके लिए मैं उसकी कृतज्ञ रहूंगी । डॉ. कोकब द्वारा रचित स्वतंत्रता सेनानी वाजिद अली शाह की किताब को पूरा करने में उन्हें 6 साल लगे, जिसे दिल्ली के ख्याति प्राप्त प्रकाशक ” हैचीत इंडिया” प्रकाशित कर रहा है। कार्यक्रम में धौलपुर का मान बढ़ाने वाला पल उस समय आया ,जब लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजको ने धौलपुर की लेखिका डॉक्टर तलत फातिमा को शॉल उढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की आयोजक कनक रेखा चौहान ने सभी का आभार जताया कार्यक्रम में वाजिद अली शाह की परिवार से इरफान अली मिर्जा, कामरान, मंजिलत फातिमा,जैनब फातिमा ,एम.जैड.निगार भी शामिल हुए। फेस्टिवल में कोलकाता ,लखनऊ, कानपुर, दिल्ली ,बेंगलुरु ,मुंबई के कई लेखक एवं इतिहासकार भी शामिल रहे।


















































Leave a Reply