
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज के वार्ड संख्या 137 में इन दिनों एक नाम लगातार चर्चा में है युवा समाजसेवी और नेता आमिर उस्मानी। भले ही वे वर्तमान में पार्षद नहीं हैं, लेकिन वार्ड के नागरिकों के बीच उनकी सक्रियता और उपलब्धता उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आमिर उस्मानी आम जनता से सीधे जुड़े रहते हैं। किसी भी समय फोन आने पर वे समस्या सुनते हैं और समाधान के लिए तुरंत प्रयास करते हैं। सड़क, सफाई, पानी, बिजली या अन्य नगर निगम से जुड़े कार्य कई मामलों में वे पार्षद स्तर के काम भी बिना किसी पद के करवा रहे हैं। यही वजह है कि वार्ड 137 में उन्हें लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है। युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक, बड़ी संख्या में लोग उन्हें एक जिम्मेदार और जमीन से जुड़े नेता के रूप में देख रहे हैं।राजनीतिक गलियारों में भी यह सवाल उठने लगा है कि बिना किसी आधिकारिक पद के कोई व्यक्ति यदि जनता के बीच इतना भरोसा बना पा रहा है, तो इसके पीछे उसकी कार्यशैली और जनसंपर्क ही सबसे बड़ी वजह है।


















































Leave a Reply