
सवाई माधोपुर।खंडार विधानसभा मे विधायक जितेन्द्र कुमार गोठवाल का खंडार मंडल में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की मुख्य सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया। विधायक ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खंडार विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में भाजपा सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम हैं। और सड़कों के जाल को सशक्त बनाकर आवागमन सुगम बनाना ही मेरा लक्ष्य है। सड़के अच्छी होगी तो कनेक्टिविटी भी अच्छी होगी और क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा।
विधायक ने अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान बालेर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेरई रोड से ईसरडा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लंबाई 1.17 कि.मी.जिस पर 70 लाख

चितोला से क्यारदा कलाँ तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई 2 कि.मी. लागत 1 करोड़ 20 लाख,कोसरा से ज़ख़ोदा रोड तक सड़क निर्माण कार्य 4 कि.मी. 3 करोड़, बहरावंडा कलां से कुतलपुर डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य 2 कि.मी. 1 करोड़ 50 लाख आकोदा से सेवती कला तक सड़क निर्माण कार्य 5.70 कि.मी. 3 करोड़ 30 लाख बहरावंडा खुर्द से बालेर–करणपुर–केलादेवी–म सलपुर जगनेर मार्ग कि.मी. 23/050 पर पुलिया निर्माण कार्य लंबाई 600 मीटर 90 लाख
रूपये खर्च होंगे।
इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
















































Leave a Reply