होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

जिला कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष की मांग तेज, कार्यकर्ताओ ने विधायक प्रमोद जैन भाया को लिखा पत्र

बारां। जिले की कांग्रेस इकाई में लंबे समय से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर प्रतीक्षा बनी हुई है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्सुकता के साथ यह मांग भी लगातार उठ रही है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर सर्वसमाज से स्वीकार्य, सक्रिय और लोकप्रिय नेता को जिम्मेदारी दी जाए। इसी संदर्भ में सीसवाली कांग्रेस कार्यकर्ता निसार काजी ने विधायक प्रमोद जैन भाया को पत्र लिखकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करवाया है।

कार्यकर्ता ने अपने पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक शक्ति 36 कौमों के सामूहिक सहयोग और विश्वास से बनती है, इसलिए संगठनात्मक संतुलन और सर्वसमावेशिता को ध्यान में रखते हुए नए जिलाध्यक्ष का चयन होना चाहिए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि लगातार एक ही समाज को बार-बार पद दिए जाने से संगठन में संतुलन प्रभावित होता है, जिसका असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ सकता है।

पत्र में यह बात भी कही गई कि सर्व समाज ने हर चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से समर्थन दिया है, विशेषकर अंता विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक एवं SC वर्ग ने निर्णायक समर्थन देकर पार्टी की जीत सुनिश्चित की थी। ऐसे में संगठनात्मक पदों पर इन वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना न्यायसंगत और समय की आवश्यकता है।

कार्यकर्ता ने यह भी सुझाव दिया है कि यदि जिलाध्यक्ष पद पर युवा, ऊर्जावान और सर्वसमाज में लोकप्रिय नेता—विशेषकर अल्पसंख्यक या SC समुदाय से—को जिम्मेदारी दी जाती है, तो इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ता और अधिक उत्साह से कार्य करेंगे।

अंत में कार्यकर्ता ने विधायक प्रमोद जैन भाया से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक हित को सर्वोपरि रखते हुए सर्वसम्मत, संतुलित और सर्वसमावेशी निर्णय सुनिश्चित करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद को लेकर कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार किसी भी हाल मे थोपा हुआ जिलाध्यक्ष बर्दास्त नही किया जाएगा। अंता से शेख आरिफ जिला वक्फ बोर्ड सदस्य ने बताया की इस बार मुस्लिम समाज से जिलाध्यक्ष बनाया जाए।

जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर अब कार्यकर्ताओं की निगाहें संगठन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *