
सवाई माधोपुर दिनांक 04 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर का विकसित भारत गारंटी फॉर आजीविका मिशन (VB-Gram-G) विषय को लेकर जिला संवाद सम्मेलन आज जिलाध्यक्ष
मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में शक्ति पैलेस मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ,जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रेमप्रकाश शर्मा ,सुरेश जैन ,जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल,विनोद अटल,बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे,, सम्मेलन को संबोधित करते हुए मानसिंह गुर्जर ने कहा कि VB-GRAM-G मोदी की गारंटी वाली योजना है इस योजना के माध्यम से सरकार का ध्येय है कि ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को आजीविका के अवसर प्रदान करना है, उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि VB-GRAM-G विषय पर कांग्रेसी झूठा भ्रम फैला रहे हैं उनकी सरकार में उन्होंने इस योजना के कही बार नाम परिवर्तित किए लेकिन कभी आमजन को और अधिक फायदा पहुंचाने की मनसा नहीं रखी, प्रधानमंत्री मोदी ने न की इस योजना का नाम बदला नाम के साथ साथ उन्होंने मनरेगा कार्य में 25 दिन की और बढ़ोतरी की जो कि कांग्रेस सरकार में मात्र 100 दिन थी, अब 125 दिन है| मानसिंह गुर्जर ने कहां कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठे भ्रम को हमारे भाजपा के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करके भ्रांति को मिटाएंगे,,,
सम्मेलन को जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि VB-GRAM-G मोदी की विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाली योजना है,इस योजना के माध्यम से मनरेगा में कार्य करने वाले लोगों की आजीविका में और अधिक बढ़ोतरी होगी,साथ ही मनरेगा के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता होगी इसके बाद संगठन प्रभारी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की | जिला संवाद सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया,
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग,लालचंद गौतम,सत्यनारायण धाकड़,विजय सिंह गुर्जर,दीपक सिंहल,उदयसिंह गुर्जर,मीरा सैनी,जिला मंत्री गंगा शंकर गौतम, हरफूल मरमट,जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,हरिओम पटेल , गीता सेनी, कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बनवारी जाट,मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, रितेष भारद्वाज, मिथलेश व्यास,कपिल जैन,मनीष गुप्ता,मनराज गुर्जर,शंकर सिंह नरूका,पुखराज गुर्जर, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, सोसियल मीडिया सह प्रभारी मेहनाज पटेल, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा,पूर्व प्रधान सूरज मल बैरवा, पूर्वसभापति कमलेश जैलिया, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, कृष्णा गुप्ता मीरा मीणा, सुमन कवर, सावित्री शर्मा, चंचल गौतम,कनक लता शर्मा,मधु भार्गव,चेतना मीणा, केशव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,हरचरण सिंह,जितेंद्र सैनी ,रामपाल बालोत मनीष जैन, राजेश मीणा, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















































Leave a Reply