सवाई माधोपुर जिले में खंडार उपखंड क्षेत्र के गोपालपुरा गांव से कासेरा हनुमानजी की पांचवी वार्षिक पैदल यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यात्रा से पूर्व गोपालजी मंदिर परिसर में ध्वज पूजन की परंपरा निभाई गई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का सम्मान व प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा की शुरुआत होते ही डीजे की भक्ति धुनों पर ग्रामीण महिला-पुरुष पारंपरिक अंदाज़ में नाचते-गाते पैदल यात्रा में रवाना हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि पौष मास में प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा गांव की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा समिति सदस्य सीताराम पटेल, रामजी लाल मेम्बर और मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि यात्रा मार्ग सहित कासेरा हनुमानजी स्थल पर यात्रियों के भोजन-प्रसादी की व्यापक व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर, डॉ. नीतीश गुर्जर, किसान संघ तहसील अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर, वशिष्ठ अतिथि दीपक सिंह गुर्जर पूर्व देवसेना जिला अध्यक्ष, रामचरण डायरेक्टर, मदनलाल पूर्व विकास अधिकारी, प्रणवीर सिंह शेखावत पूर्व सरपंच, मेमराज गुर्जर सहित मदनमोहन गुर्जर, सुरेश गुर्जर, मुकुट कुमार जांगिड़, जितेंद्र मीणा, सुरज्ञान गुर्जर, गोपाल गुर्जर, हरफूल गुर्जर, लटूर गुर्जर, दिलखुश गुर्जर व हरिकेश गुर्जर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
धार्मिक उत्साह और सामूहिक आस्था के साथ यात्रा हनुमानजी धाम के लिए रवाना हुई।















































Leave a Reply