गौ माता की सुरक्षा को लेकर बामनवास में बड़ा हंगामा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर (बामनवास) ।बामनवास में गौ माता की सुरक्षा और गौचर भूमि संरक्षण को लेकर ग्रामीणों, गौसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उपखंड अधिकारी प्रियंका कंडेला को मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गौ माता को “राजमाता” का दर्जा दिया जाए तथा क्षेत्र की सभी गौचर भूमि को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे कब्ज़ों और अवैध तस्करी के कारण गौवंश कठिन परिस्थितियों में है। ज्ञापन में अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए बामनवास क्षेत्र में स्पेशल गौ सुरक्षा पोस्ट की स्थापना, नई स्थायी गौशालाएँ विकसित करने और पाँच स्थानों पर गौशालाओं की स्वीकृति शीघ्र जारी करने की माँग भी शामिल है।
गौभक्तों व ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान किन्नर समाज से सरला बुआ, बुलबुल, समाजसेवी शेरसिंह, गौ सेवक लवकुश मीणा, सोनू हरियाणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, लेकिन लोगों ने गौ–सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।















































Leave a Reply