होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखी बाघिन सुल्ताना,वन विभाग ने श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी

सवाई माधोपुर में रणथंभोर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर बाघिन सुल्ताना दिखाई दी। सुबह करीब 9 बजे वह बेखौफ अंदाज में सड़क पर चहलकदमी करती नजर आई। इस दौरान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यह दृश्य देखने को मिला।जानकारी के अनुसार बाघिन सुल्ताना आड़ा बालाजी क्षेत्र के पास दिखाई दी। यहां करीब 30 मिनट तक उसका मूवमेंट बना रहा। श्रद्धालुओं ने सड़क पर घूमती बाघिन को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया।बाघिन की मौजूदगी की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने एहतियातन गणेश धाम का प्रवेश द्वार लगभग एक घंटे के लिए बंद कर दिया, ताकि दर्शनार्थियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।बाघिन टी-107 सुल्ताना की टेरेटरी रणथंभोर के जोन नंबर एक में है। वह अक्सर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आती रही है, जिस कारण इस मार्ग पर वन विभाग की सतर्कता बनी रहती है। नववर्ष से ठीक पहले साल के अंतिम दिन भी बाघिन सुल्ताना इसी त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर लंबे समय तक नजर आई थी। इससे पहले उसने मिश्रदर्रा गेट के पास शावकों को जन्म दिया था और बाद में उन्हें शिफ्ट करते हुए भी देखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *