
चौथ का बरवाड़ा में सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन देकर दिया अल्टीमेटम
चौथ का बरवाड़ा कुंडेरा थाना क्षेत्र से करीब 1 साल पहले गुमशुद हुई नाबालिक बालिका के 1 महीने पहले मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर माली समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर एसडीएम को मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन दिया। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की अंडरपास में जब बालिका बरामद की गई तथा पुलिस द्वारा उसके बयान लिए गए। उसे बयान के आधार पर भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कुंडेरा थाना क्षेत्र में करीब 1 साल से एक नाबालिक बालिका गायब थी। एक महीने पहले वह बंबोरी अंडरपास में मिली। समाज के लोगों ने बताया कि बालिका के मिलने के बाद पुलिस ने बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इसके बावजूद अभी तक इन बयानों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों की मांग है कि बालिका ने जो बयान दिए हैं। उनकी जांच कर उनमें जो अपराधी है। उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसी को लेकर सर्व समाज के लोग बुधवार सुबह नारेबाजी करते हुए चौथ का बरवाड़ा एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। यहां एसडीएम जोगेंद्र सिंह को उक्त मामले की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि यदि जल्द से जल्द मामले को लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कर समाज का लोग आंदोलन करने पर विवश होगा। इस दौरान मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री रमेश चंद सैनी, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल सैनी माली समाज अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, हेमराज सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, दीपक कुमार सैनी, कालूराम मीणा, चेतराम गुर्जर एडवोकेट विनोद कुमार सैनी अमीन खान आदि मौजूद रहे।
एक महीने पहले अंडर पास में मिली नाबालिक को लेकर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष











































Leave a Reply