होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

धौलपुर के अभिनव सिंह को मिली केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी 

धौलपुर के अभिनव सिंह को मिली केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी

 

धौलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देहरादून में आयोजित 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से 1800 प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। भगवान बिरसा मुंडा नगर (परेड ग्राउंड) में संपन्न तीन दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य के महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा की। अभिनव सिंह वर्ष 2017 में राजकीय पी.जी. कॉलेज, धौलपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और तभी से छात्रहित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाते आए हैं। वे भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद 2019 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राज्य स्तरीय एनएसएस उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ साथ वे नेशनल डेज़र्ट ट्रैकिंग कैंप में भी नेतृत्व कर चुके हैं। धौलपुर में उन्होंने रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसे अभियानों में जनसरोकार की अग्रणी भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2019 में पूर्वोत्तर राज्यों में सील टूर के माध्यम से छात्र जीवन एवं संस्कृति का अध्ययन किया। साथ ही,सितम्बर 2024 में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन द्वारा न्यूज़ीलैंड की संसद वेलिंगटन में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ यूथ पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया। वर्तमान में वे एबीवीपी जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *