
धौलपुर ।धौलपुर अभिभाषक संघ धौलपुर के वार्षिक चुनाव वर्ष 25- 26 दिनांक 12 दिसंबर को संपन्न होंगे।चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम सिंह परमार, सीपी कुशवाहा ने बताया कि आवेदन करने का आज अंतिम दिन था। जिसमें 8 पदों पर 25 अधिवक्ताओं ने अपना आवेदन किया है। आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर समय सायं 4 बजे तक है। इसके बाद फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में 552 अधिवक्ता अपने मत का उपयोग करेंगे । मतदान प्रातः 9:00 बजे से 3: 00 बजे तक होगा। मतदान के बाद तुरंत परिणाम जारी किए जाएंगे।आवेदन के अंतिम दिन अधिवक्ताओं में आवेदन करने की भीड़ देखी गई चुनाब अधिकारी कार्यालय में काफी भीड़ रही और अधिवक्ता आवेदन के बाद से अपने पक्ष में मतदान के लिए अधिवक्ताओं से वोट मांगते नजर आए।चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराई जाएगी।

















































Leave a Reply