होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

देवनारायण जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज की बैठक हुई संपन्न

सवाई माधोपुर/खंडार। उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत छाण मे देवनारायण जयंती के कार्यक्रम को लेकर के सताईसा गुर्जर समाज की बैठक रविवार देवनारायण मंदिर छाण मे आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक श्री किशन गुर्जर कटार ने बताया की मीटिंग सताईसा के पंच पटेलो के तत्वाधान मे हर वर्ष देवनारायण जयंती का आयोजन किया जाता है जयंती पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई​।भव्य शोभायात्रा: छाण और आसपास के क्षेत्रों में 25 जनवरी 2026 को एक विशाल देवनारायणजयन्ती पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसमें 24 बगड़ावतों घोड़े और बैंड-बाजों के साथ भगवान देवनारायण की झांकी एवं जुलसे मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा ​प्रसादी (भंडारा) वितरण के लिये बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जयंती के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 24 गाँवो के दर्जनों श्रद्धालु शामिल होंगे। ​व्यवस्था के लिए कमेटियों का गठन किया अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय युवाओं की अलग-अलग टीमें नियुक्त की जिसमें भोजन व्यवस्था मे छान दौलतपुरा बाढ़पुर बैरना सुखवास सहित आसपास के गाँवो की जिम्मेदारी दी गई। प्रतिभा सम्मान समारोह के लिये बोर्ड परीक्षा 10 एवं12 वी मे 75 प्रतिशत बालिकाओ व 80 प्रतिशत बालकों ने अंक प्राप्त करने वालो को समानित किया जायेगा अंक तालिकाओं का संग्रहण के लिए मानसिंह गुर्जर फरिया मेमराज गुर्जर खंडेवला को जिम्मेदारी दी गई।इस बैठक में सत्ताईसा के गुर्जर समाज के पंच-पटेल, कन्हैयालाल कोंडरवाल अध्यक्ष महामंत्री मुरारी लाल रामफूल गुर्जर बाढपुर किशन लाल टोड़वाड शंकर लाल हीरा लाल अर्जुन सिंह सुखवास प्रभु बालाराम बैरना मूलचन्द पेटल बालाराम सोनकच्छ बद्री विष्णु देव दशरथ सिह दौलतपुरा रामस्वरूप रघुनाथ गुर्जर खण्डेवला रामलखन गिर्राज नरोला रूपसिंह गुर्जर हनुमान मानसिंह मुरली आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *