खंडार सवाई माधोपुर:- खंडार उपखंड की ग्राम पंचायत छाण स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर डॉक्टर की अनियमित ड्यूटी को लेकर विवादों में आ गया। मंगलवार को इलाज के लिए पहुंचे करीब 20 मरीजों को तीन घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर मौके पर नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने PHC परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह करीब 11 बजे मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते इलाज नहीं हो सका। सूचना पर CMHO अनिल जैमिनी के निर्देश पर BMO डॉ. रघुवीर मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर रोहित यादव के पहुंचने के बाद मरीजों का इलाज शुरू हुआ। बताया गया कि डॉक्टर की मीटिंग निर्धारित थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर पिछले छह महीनों से सप्ताह में केवल दो दिन ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आते हैं, जबकि बाकी दिन मीटिंग और फील्ड के नाम पर नदारद रहते हैं। छाण कस्बा खंडार के बाद दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है, जहां 20 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। इसके बावजूद PHC नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चल रही है।
ग्रामीणों ने लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
CMHO अनिल जैमिनी ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं
BMO डॉ. रघुवीर मीणा ने कहा कि निरीक्षण किया गया है और लापरवाही पर का

र्रवाई होगी











































Leave a Reply