
बारां। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संस्था रॉकेट लर्निंग द्वारा बारां जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है I अंता परियोजना के बड़गांव सेक्टर में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के पहले चरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 150 मिनट के सत्र में आधारशिला पाठ्यक्रम, ईसीसीई कैलेंडर तथा सतत मूल्यांकन कार्ड (CCE) से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि बच्चों के समग्र विकास एवं शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं मानसिक प्रगति में परिवार और समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 1600 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के संचालन में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास दुर्गाशंकर मीना, बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि मित्तल एवं महिला सुपरवाइजर द्रोपदी महावर की अहम भूमिका रही। रॉकेट लर्निंग संस्था से कुलदीप शर्मा एवं चितरंजन नामा और प्रशिक्षण सत्र को रॉकेट लर्निंग जिला कोऑर्डिनेटर भुवनेश पंकज ने बतौर सुगमकर्ता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे है I
प्रशिक्षण के समापन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके कार्य एवं समर्पण की प्रशंसा की गई।

















































Leave a Reply