
बाल-वाहिनियों का किया औचक निरीक्षण,स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल
धौलपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर अरुण कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सचिव जिला रेखा यादव एवं जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव व परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु जगदीश तिराहे पर विभिन्न विद्यालयों की बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों की सुरक्षा हेतु राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालन सुनिश्चित कराये जाने के दिये निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने बाल वाहिनियों के चालकों को बताया कि बाल वाहिनियों का रंग पीला होना आवश्यक है, साथ ही उन पर स्कूल का नाम, पता, फोन नंबर, वाहन चालक व सहायक का नाम आदि अंकित होना आवश्यक है। बाल वाहिनियों के चालक के पास वैध लाईसेंस होना आवश्यक है, साथ ही उसके पास वाहन चलाने का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव हो। इसके अतिरिक्त बाल वाहिनियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन निकास, प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस इत्यादि होना एवं चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना आवश्यक है। सुरक्षा मानकों का पालन न करने एवं कोई भी दस्ताबेज उपलब्ध नहीं कराने से परिवहन विभाग द्वारा एक वाहन सीज की कार्यवाही की गई।
निजी स्कूल संचालक और बाल वाहिनी चालक बच्चों को स्कूल बसों एवं वैनों में ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है, स्कूल बाल वाहिनियां यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। बिना फिटनेस, बिना परमिट की ओवरलोडिंग बाल वाहिनियां सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे अभिभावक चिंतित बने रहते है। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों की वास्तविक स्थिति निर्धारित मापदण्डों के विपरीत पाई गई। इस मौके पर सचिव रेखा यादव ने बाल वाहिनी संचालकों को निर्देशित किया गया जो रालसा के द्वारा बाल-वाहिनियों के बनाए गए निर्धारित बिंदुओं का जल्द से जल्द पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावेगी। इस अवसर पर सचिव रेखा यादव के अलावा जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव,परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।













































Leave a Reply