
सवाई माधोपुर।खंडार थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बहरावंडा खुर्द में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र रणवीर चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को कानून संबंधी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा। शिविर में उपस्थित लोगों को नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित बच्चों व महिलाओं के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, हिट एंड रन योजना और नालसा जागृति स्कीम के बारे में भी समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यदि अतिक्रमण, गंदगी या अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई नहीं होती है तो संबंधित विभागों में किस प्रकार शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि आमजन को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें। शिविर के दौरान कांस्टेबल सीटूराम और अमृत सेन ने भी ग्रामीणों को कानून की बारीकियों और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मित्तल महेंद्र सिंह अजय सिंह रामदयाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
















































Leave a Reply