चौथ का बरवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बहने वाली बनास नदी से अवैध रूप से बजरी खनन और परिवहन का कारोबार लंबे समय से धड़ल्ले से किया जा रहा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अवैध खनन से जहां एक ओर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी राजस्व को भी क्षति हो रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि चोरू मार्ग की ओर से अवैध बजरी से भरा एक मिनी ट्रक और लोडर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक मिनी ट्रक और एक लोडर को जब्त कर लिया, जो अवैध रूप से बनास नदी से निकाली गई बजरी से भरे हुए थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोडर चालक कालूराम और मिनी ट्रक चालक हीरालाल उर्फ रामराज शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया गया है, वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर चला पुलिस का डंडा, मिनी ट्रक व लोडर जब्त, दो चालक गिरफ्तार











































Leave a Reply