APCR का मतदाता गहन पुनरीक्षण एवं SIR प्रक्रिया पर जन-जागरूकता अभियान
एक माह तक चलाया लीगल क्लिनिक एवं पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम
जयपुर। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) फॉर्म से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा आमजन को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसोसिएशन फ़ॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स (APCR) राजस्थान चैप्टर की ओर से एक माह से जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता श्रृंखला के तहत “लीगल क्लिनिक एवं पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम” आयोजित किए जा रहे हैं।इसी अभियान के अंतर्गत जयपुर शहर के आमेर इलाके के वॉलीबॉल ग्राउंड में तथा चारदरवाज़ा क्षेत्र स्थित दरगाह कदम रसूल में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
SIR फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान। नागरिकों को ऑनलाइन/ऑफलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में सहायता।
BLO/ECI प्रक्रिया की जानकारी देना।
2002 की सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया समझाना। SIR मामलों में तकनीकी या दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं का निवारण। शिविरों में सैकड़ों लोगों ने समस्या दर्ज कराईं।जिनका समाधान APCR के वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम की ओर से किया गया।
आमेर – वॉलीबॉल ग्राउंड कैम्प की विशेष रिपोर्ट
एपीसीआर महासचिव मुजम्मिल रिजवी ने बताया कि शिविर में लगभग 50 नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा की। एपीसीआर की टीम ने समस्याओं का हल किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चला।
चारदरवाज़ा—दरगाह कदम रसूल शिविर की विशेष रिपोर्ट
सह – समन्वयक मुहम्मद आबिद खान ने बताया कि इस शिविर में लगभग 100 नागरिकों ने अपनी समस्या साझा की। जिनके फॉर्म तुरंत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरवाए गए।
कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
महासचिव APCR राजस्थान मुज़म्मिल रिज़वी, प्रदेश सहसचिव एडवोकेट मुनाज़िर इस्लाम, सह-समन्वयक मुहम्मद आबिद खान, सचिव जयपुर यूनिट मोहम्मद अंसार, अध्यक्ष Mbbs बार एसोसिएशन राजेश बुनकर,
एडवोकेट नदीम क़दिर, जयपुर यूनिट कोषाध्यक्ष जमील अहमद, सदस्य जयपुर कार्यकारिणी मोहम्मद अज़हर, इस्लामुद्दीन कुरैशी, एडवोकेट अफ़ज़ल खान, एडवोकेट सद्दाम खिलजी, मोहम्मद सुहैल क़ादरी, नाज़िम पठान
हाजी रफ़ीक खान, मोहम्मद जफ़र एडवोकेट सदस्य एपीसीआर के अलावा आमेर क्षेत्र भाग संख्या 194 BLO अनिल कुमार मिश्रा, भाग संख्या 195 के सुरेश सैनी, भाग संख्या 196 के पूर्णमल सैनी, भाग संख्या 198 के कल्याण सहाय शर्मा, भाग संख्या 203 के राकेश निठारवाल, चारदरवाज़ा क्षेत्र में BLO प्रमिला, अफसर बानो, सलीम अहमद ने भी शिविर में आए नागरिकों का सहयोग कर SIR प्रक्रिया पूर्ण कराई।











































Leave a Reply