होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

अग्नि पीड़ित परिवार की मदद के लिए गांव वालों के साथ पुलिस भी आई आगे

 

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से खाकी का उदारवादी चेहरा सामने आया है। जहां मलारना डूंगर थाना पुलिस ने पिपलवाड़ा नदी गांव में अग्नि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कर मानवता की मिशाल पेश की है। SHO राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर राशि एकत्रित कर परिवार के मुखिया रमेश को 51 हजार सो रुपये नकद दिए हैं। मदद पाकर रमेश के आंसू छलक पड़े। पुलिस के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। उधर पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने भी “मिशन गुड़िया” मुहिम चलकर पीड़ित परिवार की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंचों की प्रेरणा से युवाओं ने चंदा एकत्रित कर रविवार को पीड़ित परिवार के लिए एक लाख रुपए कीमत का जरूरी सामान जैसे रजाई, गद्दे, पलंग, बक्सा, बर्तन व सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़े भी मदद के तौर पर भेंट किए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पांच दुधारू बकरियां भी सौंपी है। पीड़ित पिता रमेश ने कहा उन्हें अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है।बतादें कि गत 9 दिसम्बर की रात पिपलवाड़ा नदी में अचानक लगी आग से रमेश की 14 वर्षीय बेटी पूजा व 7 वर्षीय बेटी बिट्टू जिंदा जल गई थी। इस हादसे में घरेलू सामान के अलावा छप्पर व 14 बकरियां भी जिंदा जल गई थी।

बाइट-1-राजेश कुमार मीणा SHO मलारना डूंगर (वर्दी में)

बाइट-2-रमेश पीड़ित (सफेद कुर्ते में)

बाइट-3- नेहरू लाल मीणा, सदस्य युवा टीम पिपलवाड़ा नदी ( जाकिट व चेक शर्ट में गले मे रुमाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *