होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

सच का आईना

Advertisement

जिला कलक्टर ने बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण दवा उपलब्धता, उपचार एवं जांच व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

सवाई माधोपुर, 31 जनवरी।जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को आलनपुर स्थिति राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर पशु चिकित्सा सेवाओं, दवा भंडारण, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वच्छता व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला औषधि भंडार में पशुधन हेतु उपलब्ध दवाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए स्थायी स्टॉक रजिस्टर, ओपीडी/आउटडोर रजिस्टर तथा मुख्यमंत्री पशु निःशुल्क दवा योजना के उपयोग रजिस्टर की जांच की और दवाओं के समुचित संधारण एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पशुधन हेतु मिनरल मिक्स की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में संचालित शल्य चिकित्सा कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जांच एवं उपचार सुविधाएं नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित रहें, ताकि पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर सुव्यवस्थित एवं अद्यतन पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों से संवाद कर योजना के लाभों की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान में अतिरिक्त चिकित्सा संसाधनों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक बजट मांग पत्र शीघ्र भिजवाने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर ने पशुधन निःशुल्क आरोग्य एवं दवा योजनाओं के तहत दवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने, लंबित मांगों के त्वरित निस्तारण तथा फील्ड स्तर पर पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, पौधारोपण एवं पशुपालकों के लिए बैठने की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इन्हें नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पशुपालकों के लिए पशु चिकित्सा सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलेभर में निरीक्षण अभियान
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के 30 से अधिक पशु चिकित्सा संस्थानों का उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *