होम देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन विश्व व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य राज्य राजस्थान जैसलमेर जलोर जयपुर चूरू चित्तौड़गढ़ कोटा करौली उदयपुर अलवर अजमेर प्रतापगढ़ पाली नागौर धौलपुर दौसा डूंगरपुर टोंक झुंझुनू जोधपुर हनुमानगढ़ सीकर सिरोही सवाई माधोपुर श्री गंगानगर राजसमंद भीलवाड़ा भरतपुर बूंदी बीकानेर बांसवाड़ा बारां बाड़मेर

MUMAN PATRIKA

सच का आईना

Advertisement

धीरज सिंह चौहान बने विश्व हिन्दू महासंघ भारत युवा प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष


जयपुर।विश्व हिन्दू महासंघ भारत ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अजमेर निवासी धीरज सिंह चौहान को युवा प्रकोष्ठ का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर की गई।संगठन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि धीरज सिंह चौहान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हिंदुत्व विचारधारा के प्रचार-प्रसार और युवाओं को संगठित करने में उनके योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विश्व हिन्दू महासंघ भारत के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ राजस्थान में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को और अधिक विस्तार मिलेगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *